हल्द्वानी। स्कूल के वैन में मासूम से दुष्कर्म मामले में अब मेडिकल बोर्ड की टीम जांच करेगी। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। दुष्कर्म मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी गिरफ्तारी नहीं की हुई है। इस मामले की जांच सीओ के नेतृत्व में एसआईटी कर रही है। पुलिस ने बच्ची की जांच कराने के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कराने की सहमति ले ली है। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गवाहों के बयान लिए हैं। विवेचक लता बिष्ट कोतवाली और काठगोदाम में दर्ज दोनों मुकदमों की विवेचना कर रही है। विवेचक अभी ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्य में जाने वाली है। इस कारण विवेचना का काम रुक सकता है। इस मामले में वैन के चालक, परिचालक अभी जेल में बंद हैं।