हल्द्वानी। जिला पुलिस ने कातिलों को पकड़ने के लिए नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत पुलिस अब क्षेत्र से गए लोगों का सत्यापन कर रही है। इधर घटना के 20 दिन बाद हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से सभी बहुत परेशान है। पुलिस की टीम का कहना है कि 25 अगस्त के बाद से काफी लोग गोरापड़ाव और लालकुआं क्षेत्र छोड़कर दूसरे स्थानों पर गए हैं। पुलिस टीम ऐसे लोगों का सत्यापन कर उन पर निगरानी रख रही है। वहीं पुलिस को घर से लूटी गई बंदूक भी बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि वह अर्शा के मुंह ठीक होने तक उससे पूछताछ में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। एसओजी अचूक नंबरों की तलाश में है। उनका कहना है कि वह इन नंबरों की मदद से कातिलों की गर्दन तक पहुंच सकती है।