फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के आठवीं का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी का आठवीं का छात्र अपने कमरे में पत्र लिखकर स्कूल से फरार हो गया। विद्यालय में हड़कंप मचने के बाद छात्र की गुमशुदगी भवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पत्र में उसने लिखा है कि ‘मैं जा रहा हूं, बड़ा आदमी बनकर लौटूंगा... मुझे मत ढूंढ़ना’।
विज्ञापन

सोमवार देर रात नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में अध्ययनरत छात्र संदीप बिष्ट उर्फ सूरज (14) पुत्र भवान सिंह निवासी सूपी मुक्तेश्वर देर रात से स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे बच्चों की गिनती करते समय हाउस मास्टर दीपक पांडे को संदीप के लापता होने की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी सूचना विद्यालय प्राचार्य राज सिंह को दी। प्राचार्य ने रात्रि में तैनात सुरक्षा कर्मी शिवचरण, संतोष, विवेकानंद भंडारी से पूछताछ की तो पता चला सोमवार रात बारह बजे संदीप को साइकिल से मेन गेट की तरफ आते देखा गया था लेकिन टॉर्च चमकाने पर वह हॉस्टल की तरफ वापस चला गया। लगता है कि देर रात वह विद्यालय की दीवार कूद कर भाग निकला। विद्यालय में मौजूद सीसीटीवी की छानबीन करने पर वह मेन गेट की तरफ आता नहीं दिखा। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। खबर मिलते ही संदीप के पिता भवान सिंह ग्रामीणों के साथ पहुंचे। पिता ने बताया कि वे सूपी में खेतीबाड़ी का काम करते हैं। संदीप का चयन कक्षा 6 में हुआ था। संदीप परिवार में सबसे बड़ा है। उसका छोटा भाई हर्षित और बहन मधुमिता सबसे छोटी है। विद्यालय प्राचार्य राज सिंह के अनुसार संदीप के कमरे से मिले नोट में लिखा है कि ‘मैं जा रहा हूं, बड़ा आदमी बनकर लौटूंगा... मुझे मत ढूंढ़ना’। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि सोमवार की रात दो बजे मनरसा के पास लाल टीशर्ट पहने हुए एक बच्चे को देखा गया था। संदीप पढ़ने में तेज था उसका विद्यालय में किसी से लड़ाई-झगड़ा भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें