फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार चलती बस में गिरा बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ठंडी सड़क पर मंगलवार सुबह 9:30 बजे सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से बिजली का तार अचानक टूटकर रोडवेज बस से जा टकराया। गनीमत रही कि बिजली के तार बस में टकराने से करंट की स्थिति पैदा नहीं हुई। इससे अनहोनी टल गई। हालांकि बिजली का तार टूटने से थोड़ी देर यातायात बाधित रहा। स्थानीय निवासी भूपेंद्र कन्नौजिया ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी, जिस पर विद्युत कर्मियों ने बिजली बंद कर टूटे हुए तार को अलग कर यातायात सुचारु करवाया। कन्नौजिया ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से पेड़ को छूकर निकल रही टहनियों को बिजली की लाइन से कटाने और जीर्णशीर्ण पोलों को बदलने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय प्रसाद के अनुसार सुबह तार टूटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करने के बाद कर्मियों को रवाना किया गया था। सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। वहीं, परिवहन निगम के नैनीताल रीजन के अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं है। आरएम संचालन यशपाल सिंह के अनुसार घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले का पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें