हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने बुधवार को गौलापुल पर स्मैक के साथ स्कूटी चालक को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को सूचना मिली कि मादक पदार्थों के विक्रेता आने वाले हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, परवेज अली और पंकज राय की टीम ने गौला पुल के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस ने स्कूटी सवार के पास से सात ग्राम स्मैक बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने स्कूटी सवार राजपुरा निवासी राजू सागर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी बहेड़ी से स्मैक लाया था। कई बार आरोपी जवाहरनगर और राजपुरा में स्मैक बेच चुका है लेकिन पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है।