फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से लगी बीएसएनएल मुख्यालय में आग

विज्ञापन
आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
नैनीताल। बीएसएनएल मुख्यालय में रविवार दोपहर डेढ़ बजे शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे कॅरिअर ट्रांसमिशन रूम के सभी उपकरण जल गए। तीन गाड़ियाें से पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उपकरण फुंकने से नैनीताल बीएसएनएल मंडल के लगभग 45 हजार मोबाइल, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन कनेक्शन ठप हो गए हैं। उपकरणों को दोबारा स्थापित करने एवं मरम्मत के लिए हल्द्वानी आदि स्थानों से टीमों को बुलाया गया है। अग्निकांड से एक करोड़ रुपये के उपकरण जले हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मल्लीताल स्थित बीएसएनएल के मुख्यालय में दोपहर लगभग डेढ़ बजे धुआं उठते देखा। इस दौरान मुख्यालय का सायरन भी बज उठा। इस पर बीएसएनएल के टेक्नीशियन हृदयराम ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग, बीएसएनएल के अधिकारियों को गई। इस पर फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


शॉर्टसर्किट से लगी बीएसएनएल मुख्यालय में आग
45 हजार मोबाइल, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन कनेक्शन ठप
01 करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान

इतना हुआ नुकसान
आग से सीटीआर एवं दो अन्य कमरों में उपकरण फुंक गए। सौर ऊर्जा पैनल की केबल भी जल गई। आग से लगभग एक करोड़ रुपये के उपकरण फुंके हैं। साथ ही लगभग 40 हजार मोबाइल, 3500 लैंडलाइन, 1400 ब्रॉडबैंड कनेक्शन समेत लगभग 45 हजार उपभोक्ताओं की सेवाएं ठप हो गईं हैं।
विज्ञापन



कॉलिंग से लेकर इंटरनेट सेवाएं भी हुईं बंद
हादसे के बाद रविवार दोपहर में बीएसएनएल की सभी सेवाएं अचानक ठप हो गईं। काफी देर तक जब सेवाएं दोबारा शुरू नहीं हुई तो लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर वजह पूछी। कुछ लोगों ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन अधिकतर कर्मचारियों के पास बीएसएनएल के कनेक्शन होने के कारण बात नहीं हो सकी। ऐसे में यह स्थिति क्यों बनी, इसे लेकर दिनभर चर्चा होती रही।


सेवाएं शुरू होने में लगेगा एक-दो दिन का समय
बीएसएनएल नैनीताल मंडल के प्रबंधक विनोद भसीन ने बताया कि काफी उपकरण फुंक गए हैं। मरम्मत कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर उपकरणों की मरम्मत हो गई तो सोमवार से सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। अगर नया सेटअप लगाना पड़ा तो दो दिन का समय लग सकता है। हल्द्वानी से ट्रांसमिशन टीम को बुलाया गया है।


बैंक से लेकर सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज ठप
सरोवरनगरी हेड ऑफिस से जुड़े सभी एक्सचेंज में बीएसएनएल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं हैं। ऐसे में सरकारी कार्यालयों के साथ ही निजी कार्यालयों में भी कामकाज ठप हो गया है। बैंक, एलआईसी, कलक्ट्रेट समेत लीज लाइन से जुड़े सभी कार्यालयों में इंटरनेट सेवाएं ठप हो गईं हैं। रविवार का दिन होने के कारण अधिकतर ऑफिस बंद थे, लेकिन सोमवार को इंटरनेट से जुड़े सभी काम ठप रहेंगे। प्रशासनिक वेबसाइट एनआईसी भी प्रभावित रहेगी। बीएसएनएल के अधिकारी, कर्मचारी रविवार देर शाम तक वैकल्पिक रास्ता निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें