फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी दुर्घटना में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
कालाढूंगी दुर्घटना में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाढूंगी/हल्द्वानी। कालाढूंगी में मंगलवार की शाम सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कालाढूंगी निवासी सारिफ (25) पुत्र लतीफ मुख्य बाजार में फल का ठेला लगाता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह हाथ ठेले में जंगल से जलौनी लकड़ी लेकर घर आ रहा था। थाने के पास स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि स्कूल वैन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
उधर, सारिफ को देखने के लिए हल्द्वानी जा रहे उसके साथियों की कार चकलुवा में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। कार में सवार कालाढूंगी निवासी अमान पुत्र कसील अहमद, अरशद वारसी पुत्र सईद अहमद, राजा पुत्र मो. इस्लाम, वसीम पुत्र याकूब, समीर पुत्र अनीस अहमद घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के दो निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। यहां अमान को भी मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
फल का ठेला लगाने वाले को वैन ने ठोका, उसके साथियों की कार ट्रैक्टर से टकराई
कालाढूंगी में थाने के पास और चकलुआ में हुए हादसे, चार घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें