फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह ने तीन घंटे में उड़ा दिये छह मोबाइल

विज्ञापन
dirty mobile screen
विज्ञापन
नैनीताल। क्रिसमस पर सरोवर नगरी घूमने आए चार पर्यटकों और दो स्थानीय लोगों के मोबाइल एक चोर गिरोह ने तीन घंटे के अंदर उड़ा लिए। पीड़ितों ने मल्लीताल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे माल रोड पर गुरुग्राम से पहुंचे पर्यटक सचिन का मोबाइल किसी चोर ने उड़ा दिया। वह मोबाइल चोरी की शिकायत करने मल्लीताल पुलिस चौकी पहुंचे। इसी बीच काशीपुर से आए गिरीश लांबा का भी मोबाइल चोरी हो गया। कुछ देर बाद सुल्तानबाग भोपाल मध्य प्रदेश निवासी राजीव गोस्वामी, तिब्बती मार्केट के तेंजिंग, कैंचीधाम निवासी गिरिजा मेहता और खटीमा निवासी तनुजा चंद भी कोतवाली पहुंच गए और मोबाइल चोरी होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि मोबाइलों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। चोरी का शक कुछ बच्चों पर था इसलिए इस दिशा में जांच की जा रही है। हालांकि घटना में बच्चों के शामिल होने का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना में कुछ बाहरी लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। जरूरत पड़ने पर सर्विलांस की मदद से मोबाइलों को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन


चोर गिरोह ने तीन घंटे में उड़ा दिए छह मोबाइल
गुरुग्राम, भोपाल, हरियाणा से आए पर्यटक और स्थानीय लोगों को बनाया निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें