फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के खाते से सवा लाख उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जालसाजों ने एक व्यवसायी ने मोबाइल सिम ठीक कराने का झांसा देकर बैंक खाते की जानकारी ले ली और कुछ ही देर में खाते से सवा लाख रुपये ऑनलाइन उड़ा दिए। अंबिका विहार कॉलोनी निवासी व्यवसायी की मंडी में आढ़त है। व्यवसायी ने भोटियापड़ाव चौकी पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार दोपहर जालसाज ने मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताकर सिम सुधारने के लिए व्यवसायी के बेटे से बैंक खाते की जानकारी ली। ऑनलाइन पैसा निकलने का मैसेज आने पर व्यवसायी सन्न रह गया। उसने तत्काल पीएनबी की स्थानीय शाखा में जाकर ऑनलाइन खाता बंद कराया। पता चला कि जालसाज ने कुछ पैसे पेटीएम से भी निकाले थे। व्यवसायी की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें