हल्द्वानी के बजूनिया हल्दू स्थित गत्ता फैक्ट्री के टैंक में गिरी मिली ज्योति की मौत मामले में नए विवेचक ने शुक्रवार को फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों का बयान लिया। विवेचक का कहना है कि अभी इस मामले में कोई ठोस तथ्य नहीं मिले हैं। नए विवेचक तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ज्योति हत्याकांड की विवेचना करने के लिए तीन दिनों से हल्द्वानी में हैं। उन्होंने परिजनों से बयान लेने के बाद शुक्रवार को फैक्ट्री के कर्मचारियों का बयान लिया। कर्मचारियों से घटना के बाबत पूछताछ की गई। अभी कोई ठोस साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।