फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एटीएम रखाती रही..चौकीदार से बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लगातार पड़ रहे घने कोहरे में एटीएम रखाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। रात लैपर्ड को एटीएम रखाने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस एटीएम की सुरक्षा में लग गई और आधी रात को क्वार्सी बाईपास इलाके में चौकीदार से मारपीट कर स्कूटी व नकदी लूट ली गई।

पड़ोसी जनपद हाथरस में पिछले तीन दिन में एटीएम काटने की दो वारदातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने इस अंदेशे पर काम किया कि कहीं यह गिरोह कोहरे में अपने जिले में वारदात न कर जाए।
विज्ञापन


इसी अंदेशे पर रात आदेश जारी हुआ कि कोहरे में रात को हर आधा घंटे पर लैपर्डकर्मी अपने-अपने क्षेत्र के एटीएम पर जाकर वहां से अपनी व्हाट्सएप लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम को भेजेंगे, ताकि उनकी मौजूदगी पता लग सके। अगर वह लोकेशन नहीं भेजेंगे तो उनकी लोकेशन संदिग्ध मानी जाएगी।

इस पर पुलिसकर्मी रात भर दौड़-दौड़कर एटीएम केबिनों की निगरानी करते रहे और आधी रात को करीब दो बजे क्वार्सी क्षेत्र में बाईपास की कुलदीप विहार से सटी सर्वोदय नगर कॉलोनी में चौकीदार को लूट लिया गया। बताया गया है कि पनैठी निवासी राम सिंह यहां चौकीदारी करता है।
विज्ञापन


रात चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर स्कूटी व डेढ़ हजार रुपये लूट ले गए। खबर पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा आदि की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें