फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत पांच बदमाशों पर लगी गैंगस्टरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जहरखुरानी की दर्जनों वारदात करने वाले गिरोह के महिला समेत पांच बदमाशों पर पुलिस ने गैंगेस्टर लगाई है। पुलिस कर्मी को जहरखुरानी का शिकार बनाने के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाल खुशीराम पांडे ने जहरखुरानी की 50 से ज्यादा वारदात कर चुके जहरखुरानी गिरोह के सरगना खीम सिंह बिष्ट पुत्र स्व. टीका सिंह निवासी पोखरी भुजान रानीखेत हाल निवासी विवेकनगर थाना ट्रांजिट कैंप, सदस्य गोकुल पुत्र देवराम झसियाटाना अल्मोड़ा, कुंवर उर्फ कमल सिंह बिष्ट पुत्र दलीप सिंह निवासी खन्स्यू धारी, राजेंद्र सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत, राजेंद्र की पत्नी मनीषा रावत निवासी बैजनाथ बागेश्वर हाल निवासी विवेक नगर थाना ट्रांजिट कैंप के खिलाफ गैंगेस्टर के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी। प्रशासनिक अफसरों की संस्तुति के बाद सभी बदमाशों पर गैंगेस्टर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें