फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजुकेशन लोन के नाम पर 80 हजार की ठगी

Fri, 17 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एजुकेशन लोन के नाम पर जालसाज ने पहले युवक से 20-20 रुपए के चेक मंगाकर खाते के बारे में जानकारी ली फिर मौका पाकर उसने खाते से 80 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसकी तत्काल शिकायत मिलने पर पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने जालसाज के खाते को फ्रीज करा दिया। जांच से पता चला कि  जालसाज ने बिहार के पटना में खाता खोला है। बैंक के शाखा प्रबंधक की तत्परता से पैसा निकलने से बच गया।
विज्ञापन


लाइन नंबर एक निवासी शबनम परवीन एफटीआई में लाइब्रेरियन हैं। परवीन ने बताया कि उसके बेटे सुहेल अहमद को दो लाख रुपए एजुकेशन लोन की जरूरत थी। उसके बेटे के मोबाइल पर लोन दिलाने के लिए फोन आने लगा। चार दिन पहले जालसाज ने 20-20 रुपए का चेक मंगाने के बाद कहा कि उसके घर कुछ लोग वेरिफिकेशन करने के लिए आएंगे। अपने खाते के बारे में जानकारी देने के बाद सुहेश आश्वस्त था कि जांच के बाद उसे लोन मिलेगा।

सुहेल कुछ जानकारी हासिल करने के लिए गुरुवार को बरेली रोड स्थित पीएनबी के शाखा में गया। इस बीच उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 80 हजार रुपए निकाले गए हैं। सुहेल ने इस मैसेज के बारे में तत्काल शाखा प्रबंधक को बताया। शाखा प्रबंधक ने तत्काल अकाउंट चेक करने के बाद बिहार के बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। क्योंकि खाते से पैसा ट्रांसफर करने वाले ने पटना में ही खाता खोला था। बिहार के बैंक अधिकारी ने विभागीय शिकायत पर तत्काल जालसाज का खाता फ्रीज कर दिया। इस मामले में बैंक प्रबंधक की सलाह पर सुहेल कोतवाली में शिकायत करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें