फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। खेत में काम कर रहे धारी ब्लॉक के बूढ़ीबना निवासी भवान राम (50) पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के हल्ला करने पर तेंदुआ भवान राम को छोड़कर भाग गया। घायल भवान राम को गंभीर हालत में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि पीड़ित के परिजनों को वन विभाग की ओर से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें