फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना पीक के जंगल में कई पेड़ काटे

विज्ञापन
चौकी वन पंचायत में काटे गए पेड़ के ठूंठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। चाइना पीक के जंगल में कई हरे और सूखे पेड़ काटे गए हैं। रविवार को घटना की जानकारी होने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया। अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती अपनी टीम के साथ रविवार सुबह यहां सफाई करने पहुंचे थे। सफाई करने के दौरान उन्होंने देखा कि जंगल में चाइना पीक पैदल मार्ग के पास स्थित पानी की टंकी के बगल में बांज आदि संरक्षित प्रजातियों के 18 से अधिक पेड़ काटे गए हैं, जबकि जंगल में पेड़ काटने पर प्रतिबंध है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बाद में वन दरोगा हीरा सिंह शाही ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शाही ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या सूखे पेड़ काटे जाना प्रतीत हो रहा है। आठ से अधिक पेड़ों का जुर्माना भी वसूला जा चुका है। पेड़ काटने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



चाइना पीक के जंगल में कई पेड़ काटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें