फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल पुलिस का वांटेड राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस का वांटेड अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के सदस्य को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ मोबाइल शोरूम से लाखों के मोबाइल सेट चोरी करने का आरोप है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने आरोपी को लाने के लिए वारंट बी का आदेश लेने को अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। नियमानुसार वारंट बी मिलने के बाद पुलिस उसे राजस्थान के संबंधित जेल अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देगी। इसी आधार पर अदालत के आदेशानुसार आरोपी को नैनीताल पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

31 जनवरी 2018 को चोरों ने ठंडी सड़क स्थित एचपी इंटरप्राइजेज स्थित मोबाइल शोरूम का ताला तोड़कर मोबाइल सेट चोरी किए थे। चोरों ने सीसीटीवी के डीवीआर को भी तोड़कर नहर में फेंक दिया था। इस मामले में शोरूम मालिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ दिनों बाद आरोपी अनवर को बिहार से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह का सरगना समीर साह उर्फ चैला, चेलवा उर्फ सनम बिहार प्रांत के मोतिहारी पकईटोला घोड़ासन का निवासी है। गिरोह के सदस्य मोबाइल शोरूम से चोरियां कर पूरा माल नेपाल में बेच देते हैं। पुलिस जब छापा मारती है तो वह नेपाल भाग जाते हैं। यह गिरोह कर्नाटक, बंगलूरू, मध्यप्रदेश, राजस्थान दिल्ली, यूपी सहित कई प्रांतों में चोरी कर चुका है। राजस्थान पुलिस ने नैनीताल पुलिस को बताया कि हल्द्वानी स्थित मोबाइल शोरूम में चोरी करने के आरोपी सरगना को अलवर जिले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नैनीताल पुलिस का वांटेड राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के सदस्य को हल्द्वानी लाने की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें