फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराशूट लैंडिंग करते समय फिर हुआ हादसा, बच्ची चोटिल

विज्ञापन
hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल में पैराग्लाडिंग हादसे रुकने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को नौकुचियाताल में पैराशूट लैडिंग करते समय अनियंत्रित होकर मैदान में गिरने से 13 साल की बच्ची चोटिल हो गई। घायल बच्ची को भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां बच्ची की कमर में गुम चोट आने के चलते डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली एयरफोर्स में तैनात विजय भारती अपने परिवार के साथ नौकुचियाताल पैराग्लाइडिंग करने पहुंचे थे। उनकी 13 वर्षीय बेटी कशिश भारती को पैराग्लाइडिंग कराते वक्त पायलट ने जैसे ही लैंडिंग करनी चाही तो हवा के विपरीत दिशा में चलने से पैराशूट मैदान में अनियंत्रित होकर जा गिरा। हादसे में कशिश की कमर में गुम चोट आ गई। परिजन भारती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉ. सुधीर कन्याल ने बच्ची के कमर में गुम चोट आने पर बच्ची को हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया।

डॉ. सुधीर कन्याल ने बताया कि कशिश को हड्डी के डॉक्टर को दिखाने के लिए हल्द्वानी के एचटीएच में भेजा गया है। एसडीएम नैनीताल अभिषेक रोहिला ने कहा कि नौकुचियाताल में हुए हादसे की जानकारी नहीं है पटवारी को बोल कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल बच्ची की कमर में गुम चोट आने पर हल्द्वानी किया रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें