फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर के साथ पकड़ा गया छात्रनेता

विज्ञापन
पूर्व छात्र नेता अविनाश बग्गडवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने चोरगलिया रोड पर चेकिंग के दौरान बुधवार को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष अविनाश बगड़वाल को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लाइसेंसी रिवाल्वर पिथौरागढ़ के एक युवक के नाम से हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


एसएसआई मंगल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजीत कुमार और मनोज यादव रेलवे फाटक चोरगलिया रोड पर बुधवार की सुबह चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने अविनाश बगड़वाल को लाइसेंसी रिवाल्वर और चार कारतूस के साथ पकड़ लिया।

पॉलीशीट चंदन डायग्नोसिस्ट सेंटर के पास रहने वाले अविनाश ने बताया कि रिवाल्वर पिथौरागढ़ जिले के गाड़ापानी गंगोलीहाट निवासी हर्षवर्धन सिंह के नाम से हैं। दोनों के बीच एक लाख रुपये का लेनदेन था। पैसे के एवज में उसने लाइसेंसी हथियार रख लिया था। पुलिस ने इस मामले में 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमबी कॉलेज में छात्रसंघ का पूर्व कोषाध्यक्ष है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें