फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर खतरनाक स्टंट, हुड़दंग किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली के त्योहार पर नशे में झूमकर बाइक में बैठकर स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। कुछ देवलचौड़ रोड पर गिरे तो कुछ को पुलिस उठा ले गई।
विज्ञापन

टीपीनगर पुलिस ने कुछ स्थानों पर युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे भाग निकले। कुछ युवक आपस में एसटीएच के पास टकरा गए। स्टंट करते हुए दो बाइक सवार टकराते-टकराते बच गए। मुखानी चौराहे के पास टकराने पर पुलिस ने दो युवकों को उठाया। कई युवक नशे में धुत होकर बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड पर फर्राटे से बाइक चला रहे थे। एसएसपी ने पहले ही यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे लेकिन होली के दिन सारे नियम तोड़कर हुड़दंगी बाइक चला रहे थे। इधर शनिवार शाम के समय महर्षि स्कूल के समीप कुछ लोगों ने आपस में हाथापाई की। टीपीनगर पुलिस ने विवाद करने वालों को पकड़कर लाइन में बैठा दिया। माफी मांगने के बाद सभी लोगों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें