फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने बनाई कमेटी, जांच हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के मामले में रोज नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। तिकोनिया में बनी 14 दुकानों में दुकान दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा है। पान भंडार स्वामी ने पहली किस्त के रूप में 63 हजार रुपये मेयर के पीए को देने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने तिकोनिया चौराहे के सुंदरीकरण के दौरान अक्तूबर में बुध पार्क के पास बनी दुकानों को तोड़ दिया था। इस दौरान वहां मात्र सात-आठ दुकानें थी। निगम की ओर से यहां पर 14 लोगों को दुकानें आवंटित की गई। इसी दौरान दुकान देने के नाम पर पैसे का खेल चलने का कई लोगों ने आरोप भी लगाया। कई पार्षदों ने तत्कालीन नगर आयुक्त से इसकी शिकायत भी की थी। अब पान भंडार स्वामी ने आरोप लगाया है कि उसने मेयर के पीए गणेश का यहां पर दुकान दिलाने के लिए 63 हजार रुपये दिए थे। यह पहली किस्त थी। दुकान दिलाने के बाद दो किस्त और देनी थी। कहा कि उनकी पहले तिकोनिया में दुकान थी, उसके कागज भी उनके पास हैं लेकिन उन्हें दुकान नहीं दिलाई गई। तीन रसीद जो पकड़ में आई हैं। वे भी अक्तूबर की ही हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या नामांतरण के नाम पर तहबाजारी की रसीद में काटी गई रसीदों में जो लाखों का खेल खेला गया है। वे कहीं तिकोनिया में दुकान दिलाने के लिए तो नहीं खेला गया। जांच के बाद ही कुछ सामने आने की उम्मीद है।

नगर आयुक्त ने बनाई कमेटी
हल्द्वानी। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रोहित लसपाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जांच कमेटी को इन तीन रसीदों के साथ-साथ नगर निगम में काटी गई सभी रसीदों की जांच करनी है। इस कमेटी को 15 दिन में पूरी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपनी है। टीम के अन्य सदस्य लेखाधिकारी जीबी उपाध्याय, कर अधीक्षक बबीता, जेई विद्युत केबी उपाध्याय, लेखाधिकारी गणेश भट्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दो लाख की रसीद में कर अधीक्षक की मोहर है
यशोदा देवी पत्नी नारायण राम दुकान संख्या 674 (148) के नाम से 27 अक्तूबर 2017 को दो लाख की रसीद काटी गई है। इसमें नामांतरण राशि जमा लिखा हुआ है। इस रशीद में शेष राशि जमा करने उपरांत नामांतरण स्वीकार लिखा गया है। साथ ही इसमें कर अधीक्षक की मोहर लगी है। मोहर के वहां पर हस्ताक्षर भी हुए हैं।
विज्ञापन



जांच कमेटी बना दी गई है। कमेटी को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्र सिंह मर्तोलिया नगर आयुक्त, हल्द्वानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें