फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल के युवक की मौत

विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिडकुल हरिद्वार में काम करने वाले भीमताल के विनोद चंद की मौत पर हंगामा हो गया। उसकी पत्नी शव लेकर मायके पहुंची तो घर वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस के अनुसार विनोद के शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले दंपति में झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन

45 साल के विनोद चंद पुत्र स्व. चिंताराम भीमताल के सैल्यूड़ा गांव का रहने वाला था। वह सिडकुल हरिद्वार में काम करता था और पत्नी पिंकी के साथ बहादराबाद में रहता था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पत्नी एंबुलेंस से शव को लेकर हल्द्वानी के सुल्ताननगरी स्थित मायके ले आई। इसके बाद विनोद के घर वालों को सूचना दी गई। विनोद के परिजन सुल्ताननगरी पहुंचे तो भाई यशपाल ने भाभी पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। भाई ने पुलिस बुला ली और पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल हरिद्वार का है इसलिए मुकदमा वहीं दर्ज कराया जाएगा।

पत्नी की कहानी
पुलिस ने जब पत्नी पिंकी से पूछताछ की तो उसने बताया कि विनोद शराब पीने का आदी था। वह शुक्रवार को भी नशे में धुत होकर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद वह बेहोश हो गया। इस पर उसने मकान मालिक की मदद से विनोद को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव लेकर यहां पहुंच गई।
विज्ञापन


विनोद के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। घटनास्थल हरिद्वार का है इसलिए वहीं मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

- संजय जोशी, थाना प्रभारी काठगोदाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें