फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से लापता दुकानदार का शव पुल के नीचे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चार दिन से लापता दुकानदार का शव गौला पुल के नीचे मिला। पुलिस का मानना है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। शव में कीड़े पड़ गए थे। घटना का कारण पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नवाड़खेड़ा रामलाल कालोनी निवासी प्रकाश चंद्र आर्या (34) घर में परचून की दुकान चलाता था। चार दिन पहले वह नाराज होकर घर से निकल गया। परिवार के लोगों ने इस मामले में काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगलों की खाक छानी लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को गौलापुल के नीचे नदी के किनारे उसका शव मिला। शव में कीड़े पड़ गए थे। प्रकाश की पत्नी बबीता ने शिनाख्त की। उसकी करीब 13 साल की बेटी और सात साल का बेटा है। प्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह किस तनाव में था, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने मौके का मुआयना किया। उनका कहना है कि दुकानदार की बेटी ने उसे स्कूटी की डिक्की से जहर की पुड़िया निकालते देख लिया था। मोर्चरी पर प्रकाश के बड़े भाई प्रेमचंद और रमेश सहित गांव के काफी संख्या में लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें