फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अतिक्रमण हटाने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगापुरी पहाड़ी पीरूमदारा निवासी दिनेश चंद्र सती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ समय पहले पीरूमदारा क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेकर पीरूमदारा क्षेत्र से अतिक्रमण हटवा दिया था। इस दौरान अतिक्रमणकारी पीरूमदारा निवासी सुनील पाल का मकान भी टूट गया था। इसके बाद से सुनील पाल उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने सुनील के खिलाफ धारा 341, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें