फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की लीज को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ एनसीआर

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित एक होटल की लीज के झगड़े में तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर रिपोर्ट दर्ज हुई है। यहां मल्लीताल में सनराइज होटल है। होटल स्वामी ने इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी करन सहगल को एक वर्ष के लिए लीज पर दिया था। इसकी लीज 28 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि लीज समाप्ति के बावजूद करन होटल नहीं छोड़ रहा है। इसलिए होटल स्वामी ने सोमवार को होटल में ताला लगा दिया। इसके विरोध में होटल में रह रहे तीन युवक, होटल स्वामी आदि के बीच धक्कामुक्की हो गई। होटल स्वामी पक्ष की डॉली ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें अभद्रता, गाली गलौज का आरोप लगाया गया। मासीवाल ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत एनसीआर दर्ज की गई है। इससे पहले भी पुलिस दोनों पक्षों को शांतिभंग की आशंका में धारा 107/116 के तहत निरुद्ध कर चुकी है।
विज्ञापन


होटल की लीज को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें