रामनगर (नैनीताल)। ईएर्सआई में कर्मचारियों का पैसा जमा न करने के मामले में महिला कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। डेल्टा फैक्ट्री हल्दुआ की महिला कर्मचारी भगवती देवी निवासी कालूसिद्ध नई बस्ती ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि नियोक्ता कंपनी की ओर से एक अगस्त 2016 से ही पंजीकरण कराया गया। बताया कि वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार नियोक्ता की ओर से 30 सितंबर 2017 के बाद का पैसा ईएसआईसी में जमा नहीं कराया गया। बताया कि जब वह 29 सितंबर 2018 को बकाया वेतन के भुगतान को पहुंची तो फैक्ट्री के मालिक कपिल गुप्ता, फैक्ट्री की निदेशक सोनिया गुप्ता, प्रबंधक अतुल वर्मा और वाइस प्रेसीडेंट बलवंत सिंह ने उसे अपमानित कर बाहर निकाल दिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
डेल्टा फैक्ट्री मालिक सहित चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज