किच्छा। नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोर ले गए। दोनों व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी है।
एलआईसी कार्यालय के पास सन्नी कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। मंगलवार को सुबह सन्नी को दुकान के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सन्नी ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से 24 मोबाइल, तीस हजार रुपये आदि सामान ले गए। इधर, हल्द्वानी रोड पर स्थित फ्रेंडस कम्यूनिकेशन की दुकान के भी ताले तोड़कर चोर 80 हजार के मोबाइल ले गए। एक ही रात में दो जगहों पर मोबाइल शाप में चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारी नेता राजकुमार बजाज ने कहा कि अगर पुलिस ने घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।