फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे 55 मिनट देरी से पहुंची बाघ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर ट्रेन के संचालन में भी पड़ा है। शनिवार को बाघ एक्सप्रेस तय समय से 11 घंटे 55 मिनट देरी से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हावड़ा से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस को शनिवार की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर काठगोदाम स्टेशन पहुंचना था। स्टेशन मास्टर मनोहर पंत ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस शाम 8 बजकर 25 मिनट पर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन लेट क्यों हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ट्रेन को स्टेशन से नियत समय पर छोड़ा गया। हालांकि देरी होने के पीछे बरसात वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें