फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को गाड़ी में छोड़कर शराबी चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। दिल्ली से मुक्तेश्वर घुमाने के लिए बुजुर्ग दंपति को लेकर आ रहा शराबी चालक शनिवार शाम बाईपास मार्ग पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन में मौजूद बुजुर्ग दंपति रात में थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें मुक्तेश्वर पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह दिल्ली की एक ट्रेवल्स एजेंसी से कार (डीएल1वाईई 5878) को किराए पर लेकर बुजुर्ग दंपति दिल्ली से मुक्तेश्वर घूमने के लिए रवाना हुए। शनिवार शाम बाईपास मार्ग पर दिल्ली निवासी चालक गाड़ी सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। काफी देर तक चालक के नहीं आने पर बुजुर्ग दंपति थाने पहुंचे, पुलिस ने दोनों को मुक्तेश्वर पहुंचाया। दंपति द्वारा दिए गए चालक के नंबर पर जब पुलिस ने संपर्क साधा तो वह बंद आया। एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि एक नंबर पर बात हुई थी, जिसमें एक युवक स्वयं को कार का स्वामी बताया है। पुलिस जांच शुरू करने के साथ फिलहाल वाहन को लावारिस मान रही है। सोमवार को एसएसपी को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपति को गाड़ी में छोड़कर शराबी चालक फरार
पुलिस ने दिल्ली नंबर के वाहन को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
दिल्ली से मुक्तेश्वर घूमने आ रहे थे दंपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें