फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के टक्कर से छोटा हाथी सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड बच्चीनगर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक एक टाटा मैजिक वाहन को टक्कर मारकर पलट गया। इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कटर से वाहन की बॉडी काटकर चालक सहित दो लोगों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

चमोली जिले के डिमाराकोट जाख निवासी बाघ सिंह (35) पुत्र विजय सिंह और पुजयानी निवासी पवन कुमार बिष्ट (37) पुत्र मदन सिंह देहरादून से जीओ कंपनी का सामान टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन से लेकर हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे। कमलुवागांजा रोड बच्चीनगर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। मौका पाकर चालक भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद लामाचौड़ चौकी प्रभारी संजय जोशी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर खून से लथपथ पड़े दोनों लोगों को वाहन से निकालने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं टूटा। पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। राहगीरों ने बताया कि ईंट लदा ट्रक हल्द्वानी से कालाढूंगी की तरफ जा रहा था। पुलिस ने दोनों को एसटीएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पहचान पत्र देखने और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त की। मेडिकल चौकी पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मुखानी पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन



ट्रक ने टाटा मैजिक वाहन सवार दो लोगों की जान ली
पुलिस ने गाड़ी की बॉडी काटकर दोनों के शवों को निकाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें