फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के गहने खरीदने वाले सराफ के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। यूको बैंक की जसपुर शाखा से चोरी हुए जेवरात खरीदने के आरोपी सराफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शक्तिनगर कॉलोनी स्थित उसके घर में दबिश दी। सराफ के घर पर नहीं मिलने पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि जसपुर स्थित यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने बीती 15 सितंबर को जसपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके स्वर्ण आभूषण प्रतिभूति के 12 खाते चल रहे हैं। स्ट्रांग रूम के डबल लॉकर में रखे गए 21.28 लाख की कीमत के आभूषणों के सापेक्ष 14.79 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया था। इस बीच जब बैंक अधिकारियों ने लॉकर चेक किए तो उनमें रखे जेवर गायब थे।

तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जेवर चोरी की बात कुबूली। उसने बताया कि चुराए गए जेवर उसने काशीपुर की शक्तिनगर कॉलोनी में रहने वाले सराफ पंकज को बेचे हैं। जसपुर पुलिस ने सराफ की गिरफ्तारी के लिए काशीपुर में कई बार दबिशें दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। विवेचना अधिकारी बसंत पंत ने बताया कि कोर्ट से कुर्की आदेश जारी होने पर मंगलवार को सराफ के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें