फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्विंटल रसगुल्ले, आधा क्विंटल पिस्ता बर्फी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। खाद्य विभाग की टीम ने पुलभट्टा थाने के निकट चेकिंग के दौरान एक वैन से दो क्विंटल रसगुल्ला और पिस्ता बर्फी के अलावा मक्खन बरामद किया है। विभाग की टीम ने मिली सामग्री का सैंपल भरकर जांच को भेजा है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सेमवाल ने बताया कि मंगलवार वह जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह के साथ पुलभट्टा थाने के सामने चेकिंग पर थे। इस दौरान बरेली की ओर से आ रही एक ओमिनी वैन (यूके06आर0684) को रोका गया तो उसमें विभिन्न कनस्तरों में रखे दो क्विंटल रसगुल्ले, 50 किलों से अधिक पिस्ता बर्फी और करीब 50 किलो मक्खन बरामद किया।

बताया जा रहा है कि यह सामग्री भोजीपुरा से रुद्रपुर के एक रेस्टोरेंट के लिये आ रही थी। सेमवाल ने बताया कि पकड़ी गई मिठाई का सैंपल भरकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें