फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध श्ाराब फैक्ट्री संचालक सहित दोनों आरोपी जेल गए

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
हल्द्वानी। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की फैक्ट्री संचालक और उसके कर्मचारी को ऊधमसिंहनगर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर हल्द्वानी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट और प्रवर्तन दल के निरीक्षक सोनू सिंह की टीम ने नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के बार्डर स्थित आनंदपुर में छापा मारकर शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। छापा दस्ते ने मौके से उत्तराखंड और हरियाणा की शराब भरी दस हजार बोतलें, दस हजार खाली ढक्कन, 12 हजार वारदाना, एक-एक हजार लीटर की तीन टंकियों में भरी शराब, कार, स्कूटी, रैपर सहित काफी सामान बरामद किया। आबकारी दस्ते ने मौके से संचालक लालकुआं निवासी विशाल मंडल और बदायूं निवासी उसके कर्मचारी अरविंद कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। प्रवर्तन दल के निरीक्षक सोनू सिंह ने इस मामले में 60(क),60(छ), 60(2) और 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि दोनों ने आनंदपुर स्थित खेत में 800 वर्ग मीटर में जमीन लेकर अवैध शराब की फैक्ट्री बनाई थी। ये सस्ते दर की 8 पीएम शराब को टैग लगाकर रायल स्टैग ब्रांड बना देते थे। डिमांड पर संचालक शराब ऊधमसिंहनगर और लालकुआं में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें