हल्द्वानी। तराई पूर्वी एसओजी प्रभारी सुनील गैरोला के नेतृत्व में टीम ने कालाढूंगी रोड पर लाल डांट तिराहे से पिकप यूके 04 सीबी 2708 को अवैध ढंग से आरबीएम ले जाते पकड़ा। वाहन से 25 क्विंटल आरबीएम बरामद हुआ है। पिकपअ को मय उप खनिज के सीज कर दिया है। टीम में दीवान सिंह रौतेला, देवी प्रसाद बडोला, राजेंद्र पालीवाल, अमर बिष्ट, जयदीप जोशी, संजय शामिल थे।
उधर, तराई पूर्वी की एसओजी टीम मंगलवार को दोपहर सवा तीन बजे चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक पिकप यूके 04 सीबी 1357 आती दिखाई दी। जब टीम ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने वाहन दौड़ा दिया। टीम ने वाहन का पीछा कर खेड़ा चौराहे से पकड़ा। वाहन चालक ने मैसर्स रजा वुडेन वर्क्स का बिल दिखाया। इसमें हल्द्वानी वन प्रभाग का ट्रांजिट पास भी था। पास में सागौन चिरान के 205 नग, 1.1130 घनमीटर माल की प्रविष्टि थी। टीम ने वाहन की किशनपुर चौकी में जांच की तो वाहन पर सागौन चिरान के 268 नग, जामुन चिरान के 90 नग बरामद हुए। ट्रांजिट पास से अधिक लकड़ी ले जाने पर वाहन को लकड़ी समेत जब्त कर लिया गया है। टीम में प्रभारी सुनील गैरोला, दीवान सिंह रौतेला, देवी प्रसाद बडोला, अमर बिष्ट, संजय, जयदीप जोशी शामिल थे। वहीं तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान भजुवा नगला बरहैनी के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली यूपी 22 एए 9478 को पकड़ा है। ट्राली पर यूकेलिप्टिस और पाप्लर की लकड़ी के नीचे सागौन, शीशम के 16 गिल्टे छिपाए थे। इनमें सागौन के 12, शीशम के चार गिल्टे थे। गिल्टों का बाजार मूल्य एक लाख रुपये है। टीम ने ट्राली चालक महबूब निवासी स्वार रामपुर, श्रमिक बाबू निवासी राईपुर स्वार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया है। टीम में एसओजी प्रभारी रुप नारायण गौतम, कैलाश तिवारी, बीबी पाठक, नीरज तिवारी, डीडी मेलकानी, धीरेंद्र प्रसाद शामिल थे।