फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में रोगी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में मंगलवार को मरीज सुरेश(27) निवासी कोतवाली क्षेत्र को परिजन ओपीडी में पेट संबंधी बीमारी को लेकर पहुंचे थे, जिसे ओपीडी में देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। शाम को तबीयत बिगड़ने पर मरीज को लेकर परिजन फिर अस्पताल पहुंचे, तब तक मरीज की मौत चुकी थी। बताया जाता है कि इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। वह पोस्टमार्टम कराने के लिए भी तैयार नहीं थे। बाद में डॉक्टरों के समझाने और पुलिस पहुंचने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में एक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, उनके परिजन पोस्टमार्टम कराने को भी तैयार नहीं थे। बाद में डॉक्टरों को समझाने और वैधानिक पहलुओं की जानकारी देने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के अनुसार इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कह रहे थे। पर बाद में वह समझाने पर मान गए। इस बारे में मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश नेगी का कहना है कि परिजनों को समझाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें