फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड मनचले को पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शहर के डांठ क्षेत्र में रविवार शाम एक मनचले युवक को युवती से छेड़छाड़ करना मंहगा पड़ गया। छेड़छाड़ के विरोध में युवती, उसकी सहेलियों ने मनचले को पीट दिया। इसे देख डांठ में भीड़ जुट गई। भीड़ जुटती देख मनचला डर गया। इस कारण वह दीनदयाल पार्क की ओर भाग निकला। युवती ने बताया की उक्त मनचला युवक उनसे अपशब्द बोल छेड़छाड़ कर रहा था। इस पर मनचले को सबक सिखाने के लिए उसको फटकार लगाई। स्थानीय लोगों ने युवती के हिम्मत की सराहना की। कहा कि डांठ क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा सैलानियों एवं लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। लोगों ने डांठ में पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें