फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में शराबियों का जमघट पुलिस ने आठ का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेल, बसानी जंगल में रविवार को मुखानी पुलिस ने शराबियों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि शराबी जंगल में शराब पीकर हंगामा करते हैं। पुलिस ने शराब पिलाने वाले आठ दुकानदारों का पुलिस एक्ट में चालान किया। ग्रामीणों ने मुखानी पुलिस से शिकायत किया था कि अवकाश के दिनों में शराबी बेल, बसानी जंगल में आते हैं। वह शराब पीकर उत्पात करते हैं। इस कारण ग्रामीणों को जंगल आने-जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के आधार पर मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, लामाचौड़ चौकी प्रभारी संजय जोशी ने रविवार ो बसानी जंगल में जाकर देखा तो शराबियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जंगल में कई जगह बैठकर शराब पी रहे लोगों को भगाया। शराबियों का मजा किरकिरा हो गया। इस मामले में पुलिस ने शराब पिलाने वाले दुकानदारों का चालान किया। चौकी प्रभारी संजय जोशी के अनुसार आठ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। पुलिस ने हिदायत दी कि यहां शराब पिलाने से माहौल खराब होगा। घूमने के लिए जंगल ठीक है लेकिन अय्याशी का साधन नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें