फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता पकड़ा छिलके से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी/नैनीताल। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात अल्मोड़ा, चंपावत जिले की सीमा पर छिलके से भरा एक ट्रक पकड़ा। इसमें बरामद 130 क्विंटल छिलके की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। उत्तरी गौला के रेंजर विनोद कांडपाल शुक्रवार रात विभागीय दल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे मोतिया पाथर-शहर फाटक के बीच ट्रक यूके 04 सीए 3604 को रोका गया तो चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया, जिस पर वन विभाग ने पीछा कर ट्रक को जबरन रुकवा लिया। तब तक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें करीब 130 क्विंटल छिलका मिला, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने इस ट्रक को छिलके समेत जब्त कर लिया। उसे लीसा डिपो हनुमानगढ़ी पहुंचाया गया है। वाहन मालिक, चालक, माल के स्रोत की तलाश की जा रही है। नैनीताल वन प्रभाग के एसडीओ दिनकर तिवारी को इसकी सूचना दे दी गई है। गश्ती दल में डिप्टी रेंजर बची सिंह बजेठा, ललित भौर्याल, पूरन चंद्र त्रिपाठी, धानाचूली पुलिस कांस्टेबल शेर सिंह, कुंदन सिंह, सूरज, किशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें