फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं के सट्टा कारोबारी ने दिल्ली जाकर किया आत्महत्या का प्रयास, मां ने की पडोसी के विरूद्घ कोतवाली में रिपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले व्यक्ति ने 60 लाख रुपये से अधिक की रकम गंवाने पर दिल्ली जाकर आत्महत्या का प्रयास किया। व्यापारी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित व्यक्ति वार्ड नंबर तीन में स्टील बक्सों का कारोबार करता है। उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत लग गई। इसमें उसने करीब 60 लाख रुपये तक गंवा दिए। कर्जा बढ़ने से व्यापारी तनावग्रस्त रहने लगा। कुछ दिन पहले उसने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन दोस्तों और परिजनों को इसकी भनक लग गई। इसलिए वह उसे मनाकर घर ले आए। परिजनों को जब पूरी बात पता चला तो व्यापारी की मां ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कर्ज बढ़ने के कारण अब कुछ लोग उसे जान से मारने की फिराक में है। व्यापारी की मां ने अपने पड़ोसी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दो दिन से इस मामले में कई बार समझौता वार्ता हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी रविकुमार सैनी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबूत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सट्टे को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें