फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल आपस में भिड़े प्रेमी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार परवान चढ़ गया। सात साल तक मिलते जुलते रहे अचानक बात लेनदेन तक आई तो मामला बिगड़ गया। सोमवार को डीके पार्क में दोनों ऐसे भिड़े कि मजमा लग गया। कुछ देर में युवती के रिश्तेदार पहुंच गए और प्रेमी की धुनाई कर दी। कोतवाली थाने पहुंचने पर प्रेमिका ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। बागेश्वर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह होटल मैनेजमेंट करने के बाद दिल्ली स्थित एक होटल में काम करता है। सोमवार को वह अपने प्रमाणपत्र लेने के लिए हल्द्वानी आया था। इस बीच उसने बात करने के लिए हल्द्वानी में रह रही प्रेमिका को डीके पार्क में बुलाया। प्रेमिका से उसका सात साल से संबंध है। आरोप है कि युवती पैसे को लेकर भिड़ गई। युवती ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुलाया और कहने लगी कि छेड़खानी की है। रिश्तेदार युवक को पीटने के बाद थाने लेकर आए। यहां पुलिस ने शिकायती प्रार्थनापत्र देने की सलाह दी। इसके बाद युवती प्रेमी पर पैसे लेने का आरोप लगाने लगी। इधर, युवक का कहना था कि उसने पैसा दिया है। आरोप प्रत्यारोप के बीच किसी पक्ष ने लिखित प्रार्थनापत्र नहीं दिया। थानाप्रभारी केआर पांडे ने बताया कि उन्हें किसी ने लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें