फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा आश्रम संपति विवाद की जांच रिपोर्ट संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में स्थित आवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में मौजूद ब्रिटिशकालीन विधवा आश्रम की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच पूरी कर रिपोर्ट संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। इस विवाद को लेकर कोतवाली पुलिस तीन पक्षकारों का पूर्व में चालान कर चुकी है। यहां आवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में स्थापित ब्रिटिशकालीन विधवा आश्रम और इससे लगे नौ आउट हाउस की संपत्ति को लेकर आगरा के एक पक्षकार ने पिछले साल दो दिसंबर को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उक्त संपत्ति पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है। उन्होंने एसएसपी से इस मामले की जांच की मांग की थी। एसएसपी ने मल्लीताल कोतवाली को मामले की जांच सौंपी थी। मामले की जांच कर रहे एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि उक्त क्षेत्र में 17500 वर्ग फुट भूमि और उसमें मौजूद भवन आदि को लेकर नैनीताल, काशीपुर, आगरा के तीन पक्षों में आपसी विवाद चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने दो पक्षों के बयान भी दर्ज किए। तीन दिसंबर को तीनों पक्षों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 107/116 की कार्रवाई कर संयुक्त मजिस्ट्रेट के न्यायालय में रिपोर्ट पेश की गई। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को स्वामित्व के विवाद को रोकने के लिए धारा 145 की कार्रवाई की गई। साथ ही शासन, प्रशासन को मामले में एसआईटी की जांच किए जाने के लिए भी लिखा गया है। एसआईटी की जांच के बाद ही उक्त प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें