फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार बरामद दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नशेड़ियों ने स्मैक खरीदने के लिए कार तो चुरा ली मगर वह दूसरे दिन ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गुसाईंपुर तिराहे से पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि दोनों ने नशा करने के बाद के बाद कार चोरी की वारदात की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमाल हसन को सूचना मिली कि छड़ायल सुयाल निवासी रूप सिंह की 11 अगस्त को चोरी हुई कार प्रेमपुर लोश्ज्ञानी की तरफ से आ रही है। इसके बाद उपनिरीक्षक मनोज पांडे, खड़ग सिंह ने गुसाईंपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में हिम्मतपुर तल्ला निवासी प्रज्ज्वल पांडे और धुनी नंबर एक कठघरिया निवासी अमर जोशी थे। कार की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि गिरफ्तार अमर जोशी स्मैक और गोली दोनों का सेवन करता है। प्रज्जवल नशे की गोलियां खाता है। एक बार पुलिस ने अमर जोशी को बाइक चोरी में भी पकड़ा था लेकिन छोड़ दिया था। दोनों छोटी छोटी चोरियां करते थे। इसी कारण दोनों का नाम प्रकाश में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें