रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट पार्क घूमने आए नासिक के एक पर्यटक की सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महराज मंदिर एसआर315/2 अपार्टमेंट आमबाड़ खुर्द नासिक महाराष्ट्र निवासी विजय कुमार (66) अपने परिवार के साथ कार्बेट पार्क घूमने आया था। वह ढिकुली के क्लब महिंद्रा रिसोर्ट में रुके थे। शुक्रवार शाम उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और उनको संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। हालत बिगड़ने पर उनको हॉयर सेंटर रेंफर कर दिया। काशीपुर एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पर्यटक को वापस संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र ललित कुमार ने बताया कि पिता के शव को रतगढ़ राजस्थान पैतृक घर ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।