द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगनाओं को ढूंढने की कवायद
हल्द्वानी। जिला सैनिक कल्याण विभाग ने द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों और अधिकारियों कीवीरांगनाओं को ढूंढने की कवायद शुरू कर दी है। इस मामले में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने वीरांगनाओं का विवरण मांगा है। इसके लिए ऐसे लोगों के परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके परिवार को सरकार से पेंशन मिल रही है। यदि कोई वृद्धावस्था के कारण कार्यालय आने में असमर्थ है तो वह अपना पता टेलीफोन नंबर 05946-281410 पर दे सकता है। कार्यालय के कर्मचारी ऐसे लोगों का विवरण लेने घर तक जाएंगे। इस मामले में द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल लोगों के परिजनों का रिकार्ड मुख्यालय को भेजा जाएगा।