पुलिस खनन माफिया को लाठी फटकार कर खदेड़ते हुए
- फोटो : amarujala
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड वन विकास निगम के डीएलएम हरीश चंद्र ने रविवार को कोसी नदी के बंजारी गेट प्रथम पर अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को पकड़ा। उन्होंने इसे काशीपुर की गुलजारपुर वन चौकी पर पहुंचाया तो वहां मौजूद खनन माफिया ने डीएलएम से धक्कामुक्की कर ट्रैक्टर को छुड़ा लिया।
डीएलएम सती ने बंजारी गेट प्रथम पर चेकिंग करने पहुंचे थे। तभी उन्हें एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसमें ओवरलोड उपखनिज भरा था। जब डीएलएम ने इसकी रॉयल्टी चेक की तो पाया कि उसमें केवल 50 क्विंटल की रॉयल्टी चुकाई गई थी, जबकि उपखनिज अधिक था। इस दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना दी। इससे दबाव में आए डीएलएम ने उन्हें रॉयल्टी दे दी। डीएलएम ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इससे पहले तराई पश्चिमी वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान दाबका नदी से अवैध खनन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत एक मोटरसाइकिल को सीज किया है। रेंजर संतोष पंत ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए निरंतर गश्त की जाएगी। इस दौरान वन दरोगा इंदरलाल, सतीश, खिलाड़ी राम, विनोद जोशी, मो. हसन, दयाल राम, आनंद बोरा आदि थे।
डीएलएम से धक्कामुक्की कर ट्रैक्टर छुड़ाया
डीएलएम ने पकड़ा था अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर
खनन माफिया ने डीएलएम पर दबाव बनाकर ली रॉयल्टी