फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुआढूंगा निवासी प्रॉपर्टी डीलर भुवन सिंह नगरकोटी छह अप्रैल को अपने मित्र पूर्वी खेड़ा निवासी चंद्रबल्लभ जोशी के साथ पश्चिमी खेड़ा गौलापार में जमीन देखने गए थे। मौके पर उनकी मुलाकात पश्चिमी खेड़ा निवासी उमेश जोशी से हुई। उमेश पर आरोप है कि उसने अपनी मर्जी के बिना जमीन न बिकने की बात कही। उनमें विवाद होने पर उमेश ने फावड़े से भुवन पर प्रहार किया। बचाव करने पर चंद्रबल्लभ को भी चोट लगी। हमले में भुवन के दोनों हाथ टूट गए। उसे भोटियापड़ाव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काठगोदाम पुलिस ने धारा 323, 325, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि रविवार रात पुलिस ने आरोपी उमेश को गौलापार रोड से धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें