कालाढूंगी (नैनीताल)। कमोला क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी निवासी होमगार्ड हेम चंद्र (45) का शव हत्या के तीसरे दिन रविवार सुबह घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी कमला देवी शव से लिपट कर रोने लगी। मां शांति देवी ने हत्यारों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। पिता विशन राम ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी सांत्वना देने नहीं पहुंचा। दोपहर में स्थानीय घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेता गंगा सामंत, तारा चंद्र पांडे ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोकसभा चुनाव के दिन 11 अप्रैल को हेम की ड्यूटी डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के नैनी मतदान केंद्र कनालीछीना में लगी थी। मतदान खत्म होने के बाद हेम लापता हो गया था। उसका शव 12 अप्रैल को गांव की खाई से बरामद किया था।
लाडले का शव देख फूटफूट कर रोने लगी मां
बूढ़ी मां ने कहा-हत्यारों को मिले सख्त सजा
होमगार्ड का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम
गमगीन माहौल में किया होमगार्ड का अंतिम संस्कार