फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को गोली मारी

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। संपत्ति विवाद के चलते कालाढूंगी क्षेत्र में रविवार रात अपने ही घर में चाचा ने भतीजे को बंदूक से गोली मार दी। घायल भतीजे का भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपी चाचा को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बरामद बंदूक लाइसेंसी नहीं है। इसलिए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहे को कब्जे में लेकर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चांदनी चौक गांव निवासी चंदन मेहरा का अपने सगे भाई दलीप मेहरा के साथ पारिवारिक संपत्ति का विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुछ दिनों से चंदन शराब के नशे में धुत होकर परिवार वालों के साथ गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा था। रविवार रात करीब नौ बजे चंदन घर में अपने भाई दलीप, भतीजे सूरज और आकाश से झगड़ने लगा। आरोप है कि नशे में धुत चंदन ने घर में रखी अवैध बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे आकाश (18) के पेट में जा धंस गए और वह जमीन पर गिर पड़ा। घायल आकाश को परिजन लेकर सीएचसी कालाढूंगी आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोटियापड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चंदन घर से भाग रहा था तो परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। एसआई सीएस कन्याल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चली है। आरोपी चंदन को भी काफी चोटें आईं हैं। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से टूटी बंदूक के पुर्जों को बरामद किया है। एसआई सीएस कन्याल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी आकाश की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


घर के अंदर ही भतीजे को मार दी गोली
जमीन का चल रहा था विवाद, नशे में धुत होकर की फायरिंग
परिजनों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

छर्रों ने आंतों में कर दिया था छेद
कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ डॉ. हरभजन सिंह ने बताया कि गोली आंतों में लग गई थी। इस कारण पेशाब की थैली में भी छेद हो गए थे। ऑपरेशन कर आंतों के अलावा यूरीन ब्लैडर को रिपेयर किया गया है। अभी युवक को ठीक होने पर दस दिन लग सकते हैं। युवक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


घर में षड्यंत्र के पीछे भूमाफिया का हाथ
घायल आकाश के पिता दलीप मेहरा का आरोप है कि उसके घर में षड्यंत्र के पीछे भूमाफिया का हाथ है। उन्होंने भाई को चढ़ाकर जमीन उनके हिस्से की दो बीघा जमीन बिकवा दी थी। अब रास्ते को लेकर उनका भाई विवाद कर रहा था। हमला कराने के लिए रामपुर से बंदूक मंगाई गई थी। उसने पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई। कहा कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें