फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक की गाड़ी से टकराकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक की गाड़ी से टकराकर एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक चंद्रशेखर जोशी शनिवार सुबह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कालाढूंगी म्यूजियम गए थे। गाड़ी को चालक घनश्याम चल रहा था, म्यूजियम से लौटते समय सुबह करीब 11 बजे जब वह बैलपड़ाव स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे तो पत्तापानी बैलपड़ाव निवासी पार्वती देवी (70) पत्नी खुशाल सिंह अचानक सड़क पर आ गई। गाड़ी से टक्कर लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपनिदेशक वृद्धा को अपनी गाड़ी से रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने उसे बृजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वृद्धा के बेटे बिशन सिंह, बेटी किरन एवं नाती बलवंत ने बताया कि वह बाजार दवाई लेने गई थीं। बलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने कालाढूंगी थाने में तहरीर दे दी है। वहीं, उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि कालाढूंगी म्यूजियम से लौटते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन


उपनिदेशक की गाड़ी से टकराकर वृद्धा की मौत
कालाढूंगी स्थित म्यूजियम से लौट रहे थे उपनिदेशक जोशी, बैलपड़ाव स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें