नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान सचल दल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा, राजकीय पीजी कॉलेज रानीखेत का औचक निरीक्षण किया। दल में शामिल प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में दो विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा। बताया कि दोनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। दल में प्रो. नंदगोपाल साहू, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. विजय कुमार शामिल रहे।
एमबीपीजी हल्द्वानी में पकड़े दो नकलची