फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेता सहित तीन लोगों ने युवक का मोबाइल लूटा पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तिकोनिया के समीप लवण्या होटल के सामने उचक्कों ने बृहस्पतिवार रात एक युवक से मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने छात्र नेता सहित तीन स्कूटी सवारों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल और स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के घुरांव ग्रोली निवासी गौरव पांडे गली नंबर नौ रामपुर रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। वह दुर्गा सिटी सेंटर स्थित बार में काम करता है। रात में ड्यूटी करने के बाद गौरव पैदल अपने कमरे पर जा रहा था। इस बीच लवण्या होटल के सामने स्कूटी सवारों ने युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया और धमकाते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी तत्काल भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी, उपनिरीक्षक महेश जोशी ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने बद्रीपुरा की गली में तीनों स्कूटी सवारों को घेरकर पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने रेडमी नोट-4 का मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए लोगों में भूमिया विहार कुसुमखेड़ा निवासी गौरव बानखेड़ा उर्फ चीनू (29), एचएम की पढ़ाई करने वाला मल्ला गोरखपुर निवासी नरेंद्र सिंह नेगी (21) और मल्ला गोरखपुर निवासी इंटर का नाबालिग छात्र शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली है। चौकी प्रभारी ने बताया कि गौरव बानखेड़ा ने पिछले साल पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के घर से सामने से स्कूटी चुराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिछले साल गौरव ने एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था।
विज्ञापन



छात्रनेता सहित तीन लोगों ने मोबाइल लूटा, पकड़े गए
पहले भी छात्रनेता स्कूटी चोरी में गया था जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें